औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में आरोपी पिता ने अपने भांजे के साथ पहले से ही बेटी की हत्या की साजिश रच ली थी। घर से वह दिल्ली ले जाने की बात कह जरूर निकला था, लेकिन बहन के गांव के पहले जंगल में पहले बेटी का गला दबाया। इसके बाद गड्ढे में भरे पानी में डुबा दिया और ऊपर से लात रख दी।
पुलिस के अनुसार, मृतका किशोरी सितंबर के पहले सप्ताह में किसी के साथ चली गई थी। इसके बाद आठ सितंबर को वह अचानक घर के बाहर पहुंची, लेकिन अंदर नहीं गई। इसकी जानकारी किशोरी के भाई ने अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही पिता बस से बेला पहुंचा और वहां अपने भांजे से मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची।



