Home » देश » कल प्रयागराज आएंगे सीएम:अतीक के कब्जे से छुड़ाई जमीन का करेंगे भूमिपूजन; 150 करोड़ से बनेगी 14 मंजिला इमारत

कल प्रयागराज आएंगे सीएम:अतीक के कब्जे से छुड़ाई जमीन का करेंगे भूमिपूजन; 150 करोड़ से बनेगी 14 मंजिला इमारत

 

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई कसारी-मसारी स्थित सरकारी जमीन पर अब लोगों के आशियाने बनेंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से यहां प्रस्तावित 14 मंजिला पद्म आवास योजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री तेलियरगंज चौराहे पर मसुरियादीन की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ गवर्नमेंट प्रेस मैदान में मतदाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

कसारी-मसारी में अतीक और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पीडीए 602 फ्लैट की आवासीय योजना विकसित करेगा। कभी माफिया के आतंक के कारण जिस इलाके में लोग जाने से डरते थे, वहां अब लोग अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे। इसी जमीन पर अतीक का घर भी हुआ करता था।

150 करोड़ रुपये से बनेगी 14 मंजिला इमारत

पद्म आवास योजना के तहत कुल 9,811.35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बहुमंजिला समूह आवास का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इमारत 14 मंजिला होगी और इसकी ऊंचाई 44.85 मीटर प्रस्तावित है। योजना में पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

हर फ्लैट में दो बेडरूम और दो शौचालय

योजना के तहत दो बेडरूम वाले कुल 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। प्रत्येक फ्लैट में एक बैठक कक्ष, दो बेडरूम, दो शौचालय, एक बालकनी और एक रसोई होगी। प्रति आवास अनुमानित लागत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। योजना के प्रत्येक तल पर 43 फ्लैट प्रस्तावित हैं।

bharattaklive
Author: bharattaklive

Share This News

How To Print Hindi Newspaper PDF

Related Post

Tools for Journalists to Publish News

National