Home » देश » यूपी के मंदिर में हत्या:बाइक पर आए, दो मिनट बात की, फिर मार दी गोली; साधु देवानंद हत्याकांड की पूरी कहानी

यूपी के मंदिर में हत्या:बाइक पर आए, दो मिनट बात की, फिर मार दी गोली; साधु देवानंद हत्याकांड की पूरी कहानी

muzaffarnagar murder

– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना इलाके के गुंबज शिव मंदिर के कमरे में मंगलवार की रात साधु देवानंद भारती (81) की बाइक सवार दो हमलावारों ने तमंचे से सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। हमलावर बाइक से भाग गए। वारदात में परिचितों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस की पांच टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं।


भौराकलां गांव के कुरावा मार्ग पर आईटीआई के पास शिव मंदिर में पिछले ढाई दशक से मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी सेवानिवृत्त फौजी देवानंद भारती पूजा पाठ करते थे। रात आठ बजे बाइक से दो लोग आए। उन्होंने साधु को आवाज देकर कमरे का दरवाजा खुलवाया।

bharattaklive
Author: bharattaklive

Share This News

How To Print Hindi Newspaper PDF

Related Post

Tools for Journalists to Publish News

National